थाना दिलीपपुर में एएसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली का किया गहन परीक्षण

थाना दिलीपपुर में एएसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली का किया गहन परीक्षण

संवाददाता – बिपिन मिश्रा, कुंडा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आज दिनांक 11 दिसंबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय ने थाना दिलीपपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र एवं मिशन शक्ति रजिस्टर का विस्तृत अवलोकन करते हुए पूरे सिस्टम की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान एएसपी पश्चिमी ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाई, पीड़िता सहायता, परामर्श सेवाएं तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित सभी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों की स्थिति, रजिस्टरों के रख-रखाव एवं शिकायतों के निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय ने थाना स्टाफ को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता, पीड़ित सहायता, तथा मिशन शक्ति से जुड़े दायित्वों का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें