माघ मेला 2026 की तैयारियों में नई ऊंचाइयाँ — इतिहास में पहली बार जारी हुआ आधिकारिक लोगो

माघ मेला 2026 की तैयारियों में नई ऊंचाइयाँ
— इतिहास में पहली बार जारी हुआ आधिकारिक लोगो

संवाददाता : बिपिन मिश्रा, कुंडा प्रतापगढ़

माघ मेले के गौरवशाली इतिहास में पहली बार एक बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला-2026 का आधिकारिक LOGO जारी किया। यह पहल माघ मेले को भव्य, दिव्य और संगठित स्वरूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत मानी जा रही है। जारी किए गए इस प्रतीक चिन्ह में तप, अनुष्ठान और कल्पवास की सुदीर्घ परंपरा का कलात्मक दर्शन प्रस्तुत किया गया है। लोगो में दर्शाए गए प्रतीक माघ मेला की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को नए आयाम देते हैं। सरकार का मानना है कि माघ मेला-2026 का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित, आकर्षक और पहले से कहीं अधिक व्यापक स्वरूप में दिखाई देगा। नए लोगो के साथ माघ मेला-2026 को देश-दुनिया में विशेष पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

आधिकारिक लोगो के जारी होने के साथ ही माघ मेला-2026 की तैयारियाँ और भी गति पकड़ चुकी हैं, और तीर्थराज प्रयाग में आयोजित होने वाला यह उत्सव एक नवीन और दिव्य रूप में नजर आएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें