“नागरिकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी 37 विभागों की सेवाएँ: 16 दिसंबर को निंबरी स्कूल में विशाल जागरूकता-सह-सेवा शिविर”

“नागरिकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी 37 विभागों की सेवाएँ: 16 दिसंबर को निंबरी स्कूल में विशाल जागरूकता-सह-सेवा शिविर”

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा शर्मा ने कहा कि आम नागरिकों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और रोजगार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिले के निंबरी स्थित गीता विद्या मंदिर पब्लिक विद्यालय में 16 दिसंबर को लगाए जाने वाले विशाल जागरूकता-सह-सेवा शिविर की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सीजेएम वर्षा शर्मा ने विभिन्न सरकारी विभागों, एनजीओ और आसपास के गांवों के सरपंचों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभागवार जिम्मेदारियाँ तय की गईं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे शिविर स्थल पर समय से पहुँचकर अपने सूचना एवं सेवा स्टॉल सुव्यवस्थित तरीके से स्थापित करें। सीजेएम ने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। समीक्षा के दौरान कई अधिकारियों ने सुझाव भी दिए, जिन पर आगे की कार्ययोजना तैयार की गई। उन्होंने बताया कि इस शिविर में कुल 37 सरकारी विभाग, संस्थान और सामाजिक संगठन अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। इनमें स्वास्थ्य, परिवहन, आयुष, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, रोजगार, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, आईटीआई, अग्नि-नियंत्रण, रेडक्रॉस, नशा-मुक्ति केंद्र, साइबर प्रकोष्ठ और सेवा केंद्र सहित कई गैर-सरकारी संगठन शामिल रहेंगे।सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि हर विभाग अपने सूचना-केंद्र पर सरकारी योजनाओं, अनुदानों, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार अवसरों, कृषि और उद्यान से जुड़ी जानकारी जनता को उपलब्ध कराएगा। शिविर में स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण सेवाएँ, रोजगार परामर्श, कृषि-उद्यान सहायता और विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित की जाएँगी। सिविल अस्पताल की टीम द्वारा सी.पी.आर. प्रशिक्षण, कैंसर व नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने कहा कि इस शिविर का लक्ष्य लोगों को एक ही स्थान पर सभी महत्वपूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना है।सीजेएम ने बताया कि 37 विभागों की सहभागिता इस शिविर को विशेष और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने सभी विभागों से समयनिष्ठा और निष्ठापूर्वक सेवाएँ देने की अपील की, ताकि यह जन-सेवा के क्षेत्र में एक सफल पहल साबित हो।

बैठक में डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सुरेश सैनी, डॉ. ललित वर्मा, जिला प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता, रेडक्रॉस प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश, फिशरी अधिकारी अनुज कुमारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता, एसडीओ कृषि देवेंद्र कुहाड़, संजय कुमार, डॉक्टर परवीन कुमार, डीपीओ परमिंदर कौर, संजय गुजर, सुप्रीडेंट सुरेश लाठर, डॉक्टर मधु, लेबर इंस्पेक्टर नवीन, सरपंच शुकतला, अशोक भारद्वाज, सीडीपीओ लक्ष्मी सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

 

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल