प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों के लिए सुरक्षा कवच, 31 दिसंबर तक कराएं रबी फसलों का बीमा – डीसी पानीपत

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों के लिए सुरक्षा कवच, 31 दिसंबर तक कराएं रबी फसलों का बीमा – डीसी पानीपत

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत

पानीपत, 12 दिसंबर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसी क्रम में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी सीजन 2025-26 की फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2025 से पहले अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। डीसी ने बताया कि इस रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी को फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। किसानों को केवल 1.5 प्रतिशत प्रीमियम वहन करना होगा, जबकि शेष राशि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने बताया कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि, जलभराव जैसी आपदाओं से फसलों को नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर दिया जाएगा। वहीं किसी गांव की औसत पैदावार निर्धारित पैदावार से कम रहने पर उस गांव के सभी बीमित किसानों को लाभ मिलेगा। फसल कटाई के बाद 14 दिनों के भीतर नुकसान होने पर भी क्लेम देय रहेगा।

प्रति एकड़ बीमित राशि व प्रीमियम

  • गेहूं: बीमित राशि ₹32,523.80 — प्रीमियम ₹487.86
  • चना: बीमित राशि ₹15,986.31 — प्रीमियम ₹239.79
  • जौ: बीमित राशि ₹20,727.21 — प्रीमियम ₹310.91
  • सरसों: बीमित राशि ₹21,829.57 — प्रीमियम ₹327.44
  • सूरजमुखी: बीमित राशि ₹22,050.13 — प्रीमियम ₹330.75

बीमा करवाने के लिए किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड/जमाबंदी, बुआई प्रमाण पत्र और ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ के दस्तावेज लेकर संबंधित बैंक या सीएससी (जन सेवा केंद्र) में आवेदन कर सकते हैं।

किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन 14447, या उप निदेशक कृषि कार्यालय तथा संबंधित कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें