कुंडा-मानिकपुर को जोड़ने वाली सड़क पर खुशखबरी, आज से पीपा पुल हुआ चालू

कुंडा-मानिकपुर को जोड़ने वाली सड़क पर खुशखबरी, आज से पीपा पुल हुआ चालू

संवाददाता – अमित शुक्ला, कुंडा प्रतापगढ़

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कुंडा, गोतनी मानिकपुर को कौशाम्बी जिले से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क पर आवागमन करने वाले स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कड़े शीतला धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीपा पुल को आज से पुनः चालू कर दिया गया है।

पीपा पुल शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अब लंबी दूरी तय करने की मजबूरी नहीं रहेगी। आवागमन सुचारू होने से स्कूल–कॉलेज जाने वाले छात्रों, किसानों और व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा।स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब पुल के खुलते ही परिवहन व्यवस्था सामान्य हो गई है और यात्रा समय भी कम हो गया है।

पुल के संचालन शुरू होने से कड़े शीतला धाम आने वाले भक्तों की आवाजाही भी बिना किसी बाधा के जारी रहेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें