करहल में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव: “BJP देश को गुलामी की ओर ले जा रही, SIR की तारीख बढ़ाई जाए”
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी –समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने करहल में निजी कार्यक्रम के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि BJP देश को पुनः गुलामी की तरफ ले जाने का काम कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। शिवपाल यादव ने SIR की तारीख बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा कि अभी जनता को तैयार होने के लिए समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है और वोटों को बांटने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज देश में जनता की सरकार नहीं है, बल्कि ऐसी सरकार है जो आम लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह करहल पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।












