पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सुवंसा में थानाध्यक्ष फतनपुर श्री मनीष त्रिपाठी एवं मय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

पैदल गश्त के दौरान बाजार, मुख्य मार्ग, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। जनता से संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व स्थलों की सतर्कतापूर्वक चेकिंग की गई। दुकानदारों, राहगीरों व स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का अपील किया गया।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें