दांत दर्द के इलाज में लापरवाही बनी मौत का कारण, इंजेक्शन लगते ही अधेड़ ने तोड़ा दम

दांत दर्द के इलाज में लापरवाही बनी मौत का कारण, इंजेक्शन लगते ही अधेड़ ने तोड़ा दम

संवाददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस। दांत दर्द के इलाज के लिए मेडिकल स्टोर पर जाना एक अधेड़ ग्रामीण के लिए जानलेवा साबित हो गया। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव सीधामई निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह की इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों बाद मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह को दांतों में तेज दर्द था। वह उपचार के लिए पास के गांव सलेमपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा देने के साथ-साथ उन्हें एक इंजेक्शन भी लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद राजेंद्र सिंह की हालत अचानक बिगड़ गई और करीब 15 मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का आरोप है कि बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता के मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर गांव में भी चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal