जसपाल पिंड बांगर एन.आर.आई ब्लॉक समिति में AAP की बड़ी जीत, रणजीत सिंह सोनी बने विजयी

एन.आर.आई ब्लॉक समिति जसपाल पिंड बांगर में AAP की जीत, रणजीत सिंह सोनी को मिला जनता का भरोसा

रिपोर्ट: लुधियाना से गुलशन कुमार लुधियाना | राजनीति एन.आर.आई ब्लॉक समिति, जसपाल पिंड बांगर, लुधियाना में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
अच्छे मतों के अंतर से जीत दर्ज की। पार्टी के उम्मीदवार
रणजीत सिंह सोनी की जीत के साथ ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हो गए और मिठाइयाँ बाँटकर जश्न मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और इस जीत को आम आदमी पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास की जीत बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता ने पार्टी पर भरोसा जताया है।

जीत के जश्न के दौरान रणजीत सिंह, हरदीप सिंह, बिल्लू वीर, रणबीर सिंह, निर्मल सिंह, निंदर वालिया,
सोनी जसवीर सिंह, जग्गी गिल, विक्की, बजस्सी, गगन मेजर, अमरीक सरपंच और जस्सी सरपंच

सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने विजयी उम्मीदवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी और
आम आदमी पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निरंतर जनसेवा के कार्य करती रहेगी।

ये भी पढ़ें भीषण ठंड के चलते हाथरस में कल कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें