भीषण ठंड के चलते हाथरस में कल कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

भीषण ठंड के चलते हाथरस में कल कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

संवाददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस। जनपद में लगातार जारी शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शनिवार, 20 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में लागू रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। डीएम अतुल वत्स ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को शीत लहर और घने कोहरे से सुरक्षित रखें तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए आगे भी आवश्यक कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें