गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025–26 हुआ संपन्न

गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025–26 हुआ संपन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR

गौतमबुद्धनगर, 19 दिसंबर 2025

माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2025–26 का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरु द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद डॉ. संजय मयूख रहे। उनके साथ पार्टी प्रवक्ता अनुरुद्ध प्रताप सिंह एवं अंतरराष्ट्रीय योग गुरु डॉ. दयाशंकर विद्यालंकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक डॉ. संगीता मंगेश, रजिस्ट्रार डॉ. शैलेश सिंह, युवा संसद एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. ममता भारद्वाज तथा माय भारत के उपनिदेशक शिवेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गौतमबुद्ध नगर जिले से इस प्रतियोगिता में माय भारत पोर्टल के माध्यम से 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
जिला स्तर पर चयनित प्रथम तीन प्रतिभागी प्रथम अनिरुद्ध त्यागी, द्वितीय वेदांत व्यास तथा तृतीय हर्षिता दरगन राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे, जिसका आयोजन विधानसभा में किया जाएगा। इसके पश्चात राज्य स्तर से चयनित प्रथम तीन प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर युवा संसद, जो भारतीय संसद में आयोजित होगी, में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. संजय मयूख ने कहा कि आपातकाल से मिले सबक लोकतंत्र की रक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। युवा संसद आलोचनात्मक सोच और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देती है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही एक प्रगतिशील और समावेशी भारत का निर्माण संभव है। विकसित भारत की शुरुआत जागरूक युवाओं से होती है।
अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि आपातकाल के 50 वर्ष हमें यह सिखाते हैं कि लोकतंत्र तभी सुरक्षित रहता है जब नागरिक सजग हों। यह मंच युवाओं के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है। विकसित भारत की नींव सशक्त लोकतंत्र पर ही आधारित है।
डॉ. संगीता मंगेश ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आपातकाल का दौर लोकतांत्रिक संस्थाओं और कानून के शासन के महत्व को रेखांकित करता है। युवा संसद जैसे मंच युवाओं को संवाद, विचार-विमर्श और जवाबदेही का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे अतीत की गलतियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
डॉ. शैलेश सिंह ने लिए सक्रिय नागरिक आवश्यक हैं। गौतमबुद्ध नगर के युवा इसके सशक्त संरक्षक हैं। विचार-विमर्श, जागरूकता और सहभागिता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिससे भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत बनेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें