पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी
संवाददाता दैनिक चक्र बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
थाना हथिगवां पुलिस द्वारा 04 जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ अन्तर्जनपदीय 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।अन्तर्जनपदीय अभियुक्त कासिम अली पर जनपद कौशाम्बी, प्रतापगढ़ व फतेहपुर में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, विस्फोटक अधिनियम जैसे गंभीर अपराध के 09 अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत समसपुर हाइवे अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।












