गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट आदेश अनुसार 5 थानों के अंतर्गत चलाया गया मिशन शक्ति….

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।

थाना कौशाम्बी

ट्रांस हिंडन जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना कौशाम्बी क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बालिकाओं को बैड टच के विषय में विस्तार से समझाया गया
तथा किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध या असुरक्षा की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 के प्रयोग की जानकारी दी गई।

थाना नंदग्राम

नगर जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा
महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया।
उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में 112, 1090, 181, 1930 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।

थाना वेव सिटी

थाना वेव सिटी क्षेत्र में मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा
भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। बालिकाओं को बैड टच के प्रति जागरूक किया गया तथा 112, 1090, 181, 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई।

थाना मुरादनगर

ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा मुरादनगर पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा,
आत्मरक्षा, साइबर क्राइम एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट भी वितरित किए गए।

थाना अंकुर विहार

थाना अंकुर विहार क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही किसी भी आपात स्थिति में 112, 1090, 181, 1930 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।
साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।

गाजियाबाद पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान
महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर व जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें लोनी में स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें