गाजियाबाद के सभागार में जनपद स्तरीय काव्य पाठ,भाषण,निबंध प्रतियोगिताओं में विजेताछात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण
दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR



विचारों के संवाहक, मूल्यों के प्रहरी, लोकतंत्र के सच्चे साधक, अति विशिष्ट,भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (दिनांक 25 दिसंबर 2024 से दिनांक 25 दिसंबर 2025 तक) की उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार आज
दिनांक 25/12/2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विजय नगर, गाजियाबाद के सभागार में जनपद स्तरीय काव्य पाठ,भाषण,निबंध, प्रतियोगिताओं में का बिहारी वाजपेई जी जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लाह से किया गया| कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए माननीय विधायक व मुख्य अतिथि श्री संजीव शर्मा जी,मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल जी, मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री धर्मेंद्र शर्मा ने माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में लाइव प्रसारण भी देखा गया। सभी ने अटल जी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उपस्थित जनों को अपने संबोधन एवं कविताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी के योगदानो का स्मरण कराया| भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की उपलब्धियां से परिचित कराने हेतु सुशासन के महत्व विषय
पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रमुख कविताओं पर आधारित” एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता”में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री संजीव शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता, महा नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री मयंक गोयल जी द्वारा क्रमशःरू 10 000/ 5000,/एवं 2500/ की राशि का चेक प्रदान किया| जनपद स्तर के भाषण एवं काव्य पाठ के विजेता छात्र-छात्राओं ने अपने ओजपूर्ण भाषण एवं कविताओं को यहां पर मुख्य अतिथि के समक्ष पुनः प्रस्तुत किया|
ठाकुर द्वारा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देश भक्ति पर मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया | भाषण प्रतियोगिता में मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, नंदग्राम गाजियाबाद की छात्रा चेतन कोरंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शंभू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सफलता तथा वीएमएलजी महाविद्यालय की हर्षिता गौड़ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में एम एम एच कॉलेज के धीरज बहुगुणा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। गिन्नी देवी मेमोरियल कॉलेज की कनिका शर्मा, द्वितीय एवं शंभू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कोमल तृतीय स्थान पर रहीं| सभी को चेक राशि प्रदान की गई | मुख्य अतिथि ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं कों प्रोत्साहित किया | इस कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रोफेसर संगीता गुप्ता, प्रधानाचार्य जीजीआईसी विजयनगर एवं अन्य सभी का प्रमुख योगदान रहा|
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ| इस कार्यक्रम में गाजियाबाद जनपद के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे |












