गाजियाबाद पुलिस लाइन्स स्थित पुलिस अस्पताल परिसर में डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ

गाजियाबाद पुलिस लाइन्स स्थित पुलिस अस्पताल परिसर में डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ

दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता सायरा सूर्यवंशी NCR Noida

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की पुलिस लाइन्स स्थित पुलिस अस्पताल परिसर में वामा सारथी- उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से अपोलो डायग्नोस्टिक्स द्वारा संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध), पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स श्री निमिष पाटील भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात अधिकारियों द्वारा डायग्नोस्टिक सेंटर की आधुनिक स्वास्थ्य जाँच सुविधाओं का अवलोकन किया गया। यह केंद्र पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य जाँच सेवाएँ उपलब्ध,कराएगा,

जिससे पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य कल्याण को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री केशव कुमार चौधरी ने संबोधन में कहा कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की पहल पुलिस परिवारों के मनोबल को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, वामा सारथी के पदाधिकारी, अपोलो डायग्नोस्टिक्स के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें