फूलों की खुशबू के पीछे ‘कानूनी’ कांटा, गमला चोरों पर FIR की तैयारी
संवाददाता बिपिन मिश्रा: लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पीएम मोदी के हालिया कार्यक्रम के बाद सजावट के लिए रखे गए गमलों पर हाथ साफ करने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
नगर निगम और प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।
अब जल्द ही सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
चोरी में वैरायटी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है।
गमला चुराने वालों में किसी एक वर्ग के लोग नहीं, बल्कि रसूखदारों की पूरी वैरायटी नजर आ रही है।
कुछ गाड़ियों पर सत्ताधारी दल के झंडे लगे थे, फिर भी उनमें गमले लदे दिखे।
महंगी गाड़ियों से उतरकर लोग सरकारी संपत्ति (गमले) डिक्की में भरते नजर आए
वीडियो में हिजाब पहनी महिलाओं से लेकर सूट-बूट वाले लोग भी इस मुफ्त की हरियाली को घर ले जाने की होड़ में दिखे।
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी-20 सम्मेलन के दौरान हुई ऐसी ही चोरी पर सख्त नाराजगी जाहिर की थी।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि लोग मर्सिडीज से चलते हैं और गमला उठाकर ले जाते हैं, ऐसी हरकतें शहर की छवि खराब करती हैं।
बावजूद इसके, लखनऊ के प्रकृति प्रेमियों पर इस नसीहत का कोई असर नहीं दिखा।
ये भी पढ़ें मैनपुरी :कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तंभ का जयवीर सिंह ने किया अनावरण












