मैनपुरी :कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तंभ का जयवीर सिंह ने किया अनावरण, डीएम-एसपी समेत सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रहे मौजूद
संवाद दाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी मैनपुरी। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शहीद स्तंभ का आज भव्य समारोह के बीच अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
शहीद स्तंभ के अनावरण के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह स्तंभ देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के सम्मान और स्मृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा इसी तरह के स्मारकों से मिलती है।
जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। शहीदों के सम्मान में बनाए गए इस स्तंभ से युवाओं में देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।
प्रेस वार्ता के दौरान डीएम और एसपी ने भी शहीद स्तंभ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थान जिले के लिए गौरव का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों ने शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
ये भी पढ़ें गरीबों व असहायों की सेवा ही मानव जीवन का उद्देश्य – राजा भइया












