गरीबों व असहायों की सेवा ही मानव जीवन का उद्देश्य – राजा भइया
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन कार्यक्रम में बोले कुंडा विधायक
राजा भइया यूथ ब्रिगेड के संयोजन एवं सेवाभाव से
योगीराज देवरहा बाबा चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के प्रथम चरण के अंतर्गत कुंडा विकास खंड में लगाए गए नेत्र शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।
समापन कार्यक्रम शुक्रवार को कुंडा नगर स्थित बजरंग महाविद्यालय में आयोजित किया गया।
राजा भइया ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा से ही सच्ची मानवता की पहचान होती है
और ऐसे सेवा कार्य समाज को नई दिशा देते हैं।
शिविर के समापन अवसर पर कुल 120 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के बाद दवाएं, चश्मे एवं कंबल वितरित किए गए।
इसके पश्चात सभी रोगियों को वाहनों के माध्यम से उनके घर सुरक्षित भेजा गया।

कार्यक्रम में बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. के. एन. ओझा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, कालाकांकर रमेश सरोज, बाबागंज रामयश सरोज,
कुंडा चेयरमैन शिवकुमार तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, विनोद पटेल,विजय पांडेय, इंद्रदेव पटेल, आनंद देव पांडेय, विनोद यादव, रामनाथ यादव, बच्चा यादव,
नीतीश पांडेय, सुमित तिवारी, भीम यादव एवं अनीश यादव भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें दुष्कर्म व चोरी के मामले में फरार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार












