दुष्कर्म व चोरी के मामले में फरार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
थाना जेठवारा पुलिस को बड़ी सफलता, दो चोरी की बाइक व नकदी बरामद
पुलिस ने दुष्कर्म एवं चोरी के मामलों में फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से
दो चोरी की मोटरसाइकिल एवं 340 रुपये नकद बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं
क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के निर्देशन में की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी के निर्देश पर उप निरीक्षक वारिज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुटुलिया तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दुष्कर्म एवं चोरी के मामले में फरार अभियुक्त चेकिंग पॉइंट की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की।
जैसे ही अभियुक्त मौके पर पहुँचा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़कर पकड़ लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पूर्व अपने साथी के साथ मिलकर डेरवा बाजार से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की थी और चोरी कर अपने खर्च चलाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहित हर्जन पुत्र सभापति के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में कुल चार आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।
थाना जेठवारा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ेंयPrayagraj: दामाद ने सास को सड़क पर घसीटकर मारी गोली, मौके पर मौत












