समाधान शिविरों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

समाधान शिविरों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वीसी के जरिए की समीक्षा, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा।

पानीपत, 26 दिसंबर। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने शुक्रवार को समाधान शिविरों में दर्ज शिकायतों की प्रगति को लेकर प्रदेशभर के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी जिलों को शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि पानीपत जिला प्रशासन समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का माध्यम हैं और इनमें दर्ज किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में जिन विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज हुई हैं, उनका समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी के लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं, ऐसे में सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का समाधान तय समय सीमा में होना चाहिए। इसके उपरांत नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को फोन के माध्यम से शिकायत की स्थिति की जानकारी दी जाए और समस्या के पूर्ण समाधान के बाद ही शिकायत को डिस्पोज किया जाए। साथ ही, समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर लेना अनिवार्य किया जाए। री-ओपन होने वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीएसपी सतीश वत्स, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, पशुपालन विभाग से डॉ. अशोक, ईएसआई से डॉ. प्रज्ञा, फिशरी विभाग से मदन मोहन, एसडीओ सुबेसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें