कड़ाके की ठंड में डीएम अंजनी कुमार सिंह सड़कों पर, रैन बसेरों का किया निरीक्षण

कड़ाके की ठंड में डीएम अंजनी कुमार सिंह सड़कों पर, रैन बसेरों का किया निरीक्षण

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे के बीच जिला अधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आए। देर रात डीएम अंजनी कुमार सिंह पूरे प्रशासनिक दलबल के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां जल रहे अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया और ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अलाव लगातार जलते रहें और किसी भी जरूरतमंद को ठंड में परेशानी न होने पाए। इसके बाद डीएम ने मैनपुरी बस स्टैंड और जिला अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। यहां ठहरे जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सड़क किनारे व खुले में सो रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि ठंड अत्यधिक बढ़ चुकी है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति बाहर इधर-उधर न सोए। सभी लोग रैन बसेरों में जाकर रुकें, जहां उनके लिए गर्म बिस्तर, कंबल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

डीएम के इस मानवीय कदम से जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया, वहीं प्रशासन की तत्परता की नगरवासियों ने सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें