ऑपरेशन खटखट से एटा पुलिस का बड़ा एक्शन

ऑपरेशन खटखट से एटा पुलिस का बड़ा एक्शन: 298 अपराधियों का रात्रिकालीन सत्यापन, गैंगस्टर-गुंडा एक्ट की तैयारी।

संवादाता अमन अहमद। एटा जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ‘ऑपरेशन खटखट’ के तहत देर रात व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान पिछले पांच वर्षों में चोरी, नकबजनी और एटीएम चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे कुल 298 अपराधियों का सत्यापन किया गया। अभियान में एक साथ 45 पुलिस टीमों को उतारकर अपराधियों के आवासों और ठिकानों पर दबिश दी गई।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय की निगरानी में संपन्न हुई। पुलिस टीमों ने रात के समय अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों, निवास और सामाजिक स्थिति की जांच की। सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि सूचीबद्ध अपराधियों में से पांच की मृत्यु हो चुकी है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि ‘ऑपरेशन खटखट’ एक निरंतर चलने वाला अभियान है, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखना और जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अपराध में लिप्त व्यक्तियों को या तो अपराध छोड़ना होगा या जनपद छोड़ना पड़ेगा, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सत्यापित अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ उनकी संपत्तियों की जांच की जा रही है।

जांच में दोष सिद्ध होने पर संबंधित अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट जैसी कड़ी धाराओं में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एटा पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें दर्दनाक हादसा: सोती ढाई महीने की बच्ची पर बैठा बच्चा, मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें