आदिल की आग उगलती बल्लेबाज़ी, गेंद से भी वार—41 रन से एशियाई-11 को किया पस्त, मैदान गूंजा तालियों से

आदिल की आग उगलती बल्लेबाज़ी, गेंद से भी वार41 रन से एशियाई-11 को किया पस्त, मैदान गूंजा तालियों से

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य 

खागा(फतेहपुर)। जीटी रोड स्थित रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के खेल मैदान में रविवार को खेले गए खागा प्रीमियर लीग (केपीएल) के दूसरे दिन क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में ऐराया टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई इलेवन खागा को 41 रनों से शिकस्त दी।

निर्धारित 12-12 ओवर के इस मुकाबले में एशियाई इलेवन खागा के कप्तान धीरज दुबे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऐराया टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 171 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एशियाई इलेवन खागा की टीम संघर्ष करती नजर आई और 7 विकेट खोकर महज 130 रन ही बना सकी।

मैच के हीरो रहे आदिल, जिन्होंने 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और गेंदबाजी में भी एक विकेट झटककर जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य वकील अहमद एवं विश्वकार्मा हॉस्पिटल के संचालक राज विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

इस मौके पर कुलदीप शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, सर्वेश द्विवेदी, सौरभ त्रिपाठी, अभिषेक पांडे, विवेक सिंह, शानू शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

केपीएल में ऐराया की इस जीत से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया