मैनपुरी में बढ़ती चोरी पर पुलिस सख्त, झुग्गी-झोपड़ी वालों पर चला अभियान

मैनपुरी में बढ़ती चोरी पर पुलिस सख्त, झुग्गी-झोपड़ी वालों पर चला अभियान

संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी

मैनपुरी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मैनपुरी पुलिस ने शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
इसी क्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शीतला माता मंदिर के पास अस्थायी रूप से रह रहे झुग्गी-झोपड़ी वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झुग्गी-झोपड़ियों को हटवाया और वहां रह रहे लोगों से सघन पूछताछ की।
पुलिस ने सभी बाहरी व्यक्तियों को तत्काल अपने-अपने जनपद लौट जाने की सख्त हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि बिना वैध पहचान या उद्देश्य के दोबारा मैनपुरी जनपद में दिखाई दिए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें