जनपद एटा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर में अटल स्मृति सम्मेलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा
यह कार्यक्रम शहर स्थित ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी ब्रज बहादुर भारद्वाज उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने के लिए लंबा और संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन जिया। जिस प्रकार उनका नाम अटल था, उसी प्रकार उनकी विचारधारा, सिद्धांत और सोच भी अटल रही। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जैन, नगर पालिका परिषद चेयरमैन पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें गीता गुप्ता, डॉली सक्सेना, आरती शर्मा, अनुराधा, पूनम देवी, कल्पना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।












