गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी‌ गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस ने स्वाट टीम (ग्रामीण जोन) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना का विवरण:

दिनांक 29/30 दिसंबर 2025 की रात्रि थाना अंकुर विहार पुलिस टीम दादी भोई मैरिज होम के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डाबर तालाब क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल से रामलीला मैदान की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रामलीला मैदान के सामने पक्की सड़क पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

कुछ देर बाद नगर पालिका रोड की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों ने बाइक नहीं रोकी और जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। भागने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद भी बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. मन्नू उर्फ सुहैल पुत्र इरशाद उर्फ भालू, निवासी बंगाली पीर, डाबर तालाब, थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद (हिस्ट्रीशीटर)

2. शान पुत्र नईम, निवासी प्रेमनगर, लोनी, थाना लोनी, गाजियाबाद

दोनों अभियुक्त 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं।

हत्या का खुलासा:

गिरफ्तार अभियुक्तों ने दिनांक 11 दिसंबर 2025 को एसएलएफ वेद विहार, डीएलएफ निवासी शिवम उर्फ लालू पुत्र स्व. सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। इस संबंध में थाना अंकुर विहार पर मु0अ0सं0 446/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

01 नाजायज पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस (आलाकत्ल)

01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस

01 बुलेट मोटरसाइकिल (हत्या में प्रयुक्त)

अपराधिक इतिहास:

मन्नू उर्फ सुहैल पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा सहित करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

शान पर हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी सहित 07 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

स्वाट टीम (ग्रामीण जोन) एवं थाना अंकुर विहार पुलिस टीम

ये भी पढ़ें कर्बला की ज़मीन पर बुलडोज़र राजनीति! , JCB लेकर पहुंचा प्रधान का भाई, पुलिस ने दबोचा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें