जनसुविधा केंद्र की आड़ में ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, साइबर सेल ने एक आरोपी को दबोचा

जनसुविधा केंद्र की आड़ में ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, साइबर सेल ने एक आरोपी को दबोचा

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में जनसुविधा केंद्र (CSC) की आड़ में जालसाजी कर आम लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का थाना साइबर सेल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जनसुविधा केंद्र के नाम पर लोगों से सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं, प्रमाण पत्र, पेंशन, बीमा व अन्य कार्यों के नाम पर रुपये ऐंठता था। ठगी के लिए फर्जी दस्तावेज, मोबाइल नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पीड़ितों से पैसे लेने के बाद न तो उनका काम किया जाता था और न ही रकम वापस की जाती थी। साइबर सेल को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक लेनदेन की जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, सिम कार्ड व ठगी से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी जनसुविधा केंद्र या ऑनलाइन सेवा के नाम पर पैसे देने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें और ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें