खोए मोबाइल लौटे, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

खोए मोबाइल लौटे, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। जनपद एटा पुलिस ने वर्ष 2025 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गुम और खोए हुए कुल 546 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 09 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया। भारत सरकार द्वारा गुम अथवा खोए मोबाइल की रिकवरी के लिए बनाए गए CEIR (Central Equipment Identity Register) ऑनलाइन पोर्टल की मदद से यह सफलता मिली। इस पोर्टल के माध्यम से न केवल खोए मोबाइल की तलाश संभव होती है, बल्कि उनके दुरुपयोग पर भी रोक लगाई जा सकती है। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा महोदया एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ महोदय के आदेशानुसार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी साइबर श्री संजय सिंह के पर्यवेक्षण में सर्विलांस और जनपदीय पुलिस टीम द्वारा किया गया। 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभिन्न राज्यों और जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाए गए। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। आम जनमानस में एटा पुलिस की इस सफलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
बरामद मोबाइल का विवरण
कुल मोबाइल फोन: 546
अनुमानित कीमत: लगभग ₹1,09,20,000 (एक करोड़ नौ लाख बीस हजार रुपये)

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें