मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मथुरा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, चिलबिला में बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मथुरा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, चिलबिला में बालिकाओं को किया गया जागरूक

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में, आज दिनांक 13/01/2026 को मिशन शक्ति टीम थाना को0 नगर द्वारा मथुरा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, चिलबिला, थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ में अध्ययनरत बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया, जिनमें—
वूमेन पावर लाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
पुलिस हेल्पलाइन – 112
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
स्वास्थ्य सेवा – 102, 108
साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930
शामिल हैं।
मिशन शक्ति टीम द्वारा नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर अपनी बात रखने एवं आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति का सीयूजी नंबर 9454407360 की जानकारी भी साझा की गई। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाना है, जिसके तहत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें