आर्मी वेंडर्स डे के आयोजन में डीएम आवास में वीरता पुरस्कार का वीरताओं व नारियों को किया गया सम्मानित
संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर
हमीरपुर,दसवीं अवार्ड फोर्स वेंडर्स डे के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हमीरपुर के तत्वावधान में जिलाधिकारी आवास में वीरता पुरस्कार विजेताओं व वीर नारियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्नल सिद्दीकी सेवामेंडल , श्रीमती विमला देवी विधवा स्वर्गीय हवलदार शिवनारायण सिंह कीर्ति चक्र तथा सूबेदार नरेश कुमार पाल को शाल ,उपहार व मिष्ठान देकर जिला अधिकारी ने सम्मान किया। इस कार्यक्रम में कैप्टन हरजिंदर सिंह संधू ,अधिकारी व विनोद परिहार व सहायक अपनी टीम / स्टाफ के साथ मौजूद रहे।












