जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी  गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता व निर्देशानुसार जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।

लोनी तहसील

  • लोनी तहसील

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली सभी शिकातयों का पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान श्री दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • मोदीनगर तहसील

एड.कमिश्नर मेरठ श्री अम्बरीष बिन्द की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 106 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

इस दौरान एडीएम ई ज्योति मोर्या, आईएएस श्री अयान जैन, एसडीएम मोदीनगर श्री अजीत कुमार, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सदर तहसील
  • सदर तहसील

सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 06 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 195 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

ये भी पढ़ें अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें