थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी थाना पट्टी पुलिस द्वारा 04 जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ अभियुक्त को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत नहर ग्राम कलियनापुर नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सचिन यादव मय हमराह उ0नि0 शुभम सिंह, का0 अभिषेक कुमार, का0 पंकज चौहान, म0का0 प्रिया मिश्रा द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत नहर ग्राम कलियनापुर नहर पटरी के पास से 01 अभियुक्त दयाराम निषाद पुत्र लल्लन निषाद उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम भौरियार थाना चांदा जनपद सुलतानपुर को 04 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के पास से 04 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज की बरामदगी के संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 19/2026 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 1908 का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.दयाराम निषाद पुत्र लल्लन निषाद उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम भौरियार थाना चांदा जनपद सुलतानपुर ।
बरामदगी-
4.अदद जिन्दा देशी बम नाजायज बरामद ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 सचिन यादव मय हमराह उ0नि0 शुभम सिंह, का0 अभिषेक कुमार, का0 पंकज चौहान, म0का0 प्रिया मिश्रा थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ ।












