कमिश्नरेट गाजियाबाद में Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ ।

कमिश्नरेट गाजियाबाद में Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 20.01.2026 को कमिश्नरेट गाजियाबाद में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, गाजियाबाद के कुशल निर्देशन एवं श्री पीयूष कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/प्रोटोकॉल गाजियाबाद, नोडल अधिकारी SPEL गाजियाबाद के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय नोडल अधिकारी NSS श्रीमती पल्लवी शर्मा द्वारा नामित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स गाजियाबाद स्थित बेडमिन्टन हॉल में किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को SPEL कार्यक्रम के उद्देश्य, संरचना एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम थाना कोतवाली, विजयनगर, कविनगर, नन्दग्राम, सिहानीगेट, क्रासिंग रिपब्लिक, वेवसिटी, साहिबाबाद, कौशाम्बी, मुरादनगर, मोदीनगर, निवाड़ी, भोजपुर कमिश्नरेट गाजियाबाद के 13 थानों में संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं के संज्ञानात्मक कौशल व लोक कौशल में सुधार है. इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी होगा साथ ही पुलिस के लिए भी यह एक ऐसा अवसर है कि वे युवा पीढ़ी में पुलिस मित्र बना सकें, जिसके लिये उन्हे कानून और

आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया