साक्षी चौहान ने कक्षा 12 वीं में 86% अंक लाकर क्षेत्र को किया गौरान्वित

साक्षी चौहान ने कक्षा 12 वीं में 86% अंक लाकर क्षेत्र को किया गौरान्वित

सरिया:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम बोंदा निवासी साक्षी चौहान जो की सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर की छात्रा है। साक्षी चौहान ने कक्षा 12 वीं में 86% अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया है l पिता सुरेश चौहान माता मंजू चौहान की सुपुत्री है। साक्षी चौहान ने विद्यालय के शिक्षण और घर में रहकर ही पारिवारिक वातावरण से पढ़ाई की और बिना बाहरी ट्यूशन के पढ़ाई कर शानदार उपलब्धि हासिल किया है। कुमारी साक्षी चौहान की इस कामयाबी से पूरे विद्यालय,परिवार व अंचल के साथ साथ अपने समाज को गौरवान्वित किया है l इस शानदार सफलता के पीछे उनके पूरे परिवार व शिक्षक – शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनवरत प्रयासरत हैं l

बच्चों की यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित करेगी l उनके इस उपलब्धि पर उनके परिवार,विद्यालय तथा उनके समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना किए है। साक्षी चौहान ने पत्रकार सुधीर चौहान से वार्तालाप में बताया की वे आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर उच्च अधिकारी बनकर अपने माता पिता और समाज सहित पूरे सरिया अंचल का नाम रौशन करेगी।

ये भी पढ़ें अमरोहा: स्कूल में शराब पीने वाले दो शिक्षक निलंबित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें