संग्रामगढ़ पुलिस ने पॉक्सो मामले के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संवाददाता महेश शुक्ला
संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़)।थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, अपहरण एवं दुष्कर्म से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने मु.अ.सं. 176/25, धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा 5(J)(II)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र केदारनाथ, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी भद्दीव मथुरा का पुरवा, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया।अभियुक्त को लोहिया की पुलिया, भद्दीव क्षेत्र से प्रातः 10:05 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस काफी समय से अभियुक्त की तलाश कर रही थी और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।यह कार्रवाई उप निरीक्षक श्री गौरव त्रिवेदी के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप निरीक्षक सूबेदार राय तथा कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे शीघ्र ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है तथा आम नागरिकों ने पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।
ये भी पढ़ें पॉस्को मामले में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, इटावा सिविल लाइन इंस्पेक्टर व क्राइम इंस्पेक्टर सस्पेंड












