गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में कड़ा सुरक्षा घेरा

गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में कड़ा सुरक्षा घेरा एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

संवाददाता मुकेश कुमार  गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह एवं सीओ सिटी राजेश सिंह के नेतृत्व में कोतवाल नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने या अराजकता पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है और पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिल-जुलकर ही त्योहारों को सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें गौतम बुध नगर नोएडा शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के द्वितीय दिवस का भव्य आयोजन मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवकांत द्विवेदी के की अध्यक्षता में संपन्न

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया