मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव का तीखा हमला, बोलीं– शंकराचार्य का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण, बीजेपी शीर्ष नेतृत्व मांगे माफ़ी
संवाद दाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शंकराचार्य के अपमान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस मामले में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व देश से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे।
डिंपल यादव ने कहा कि देश की सनातन परंपरा और धर्मगुरुओं का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बार-बार धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि काशी में कई धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया गया, जिससे आस्था रखने वाले लोगों में रोष है।
सपा सांसद ने चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) के नाम पर मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर मतदाताओं को भ्रमित किया जा रहा है ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर किया जा सके।
डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने बीजेपी पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और बीजेपी की ओर से भी पलटवार की संभावना जताई जा रही.
ये भी पढ़ें गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में कड़ा सुरक्षा घेरा












