सुपरस्टार का जनपद में धमाकेदार दौरा, मां शीतला धाम में टेका मत्था, ‘हीरो नंबर 1’ की एक झलक पाने को उमड़ी भीड़।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़ |आपको बता दे कि जनपद प्रतापगढ़ में बॉलीवुड अभिनेता और ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां शीतला देवी धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां शीतला धाम परिसर में ‘मां शीतला होटल’ (या पैलेस) का भव्य उद्घाटन भी किया। प्रशंसकों के बीच’गोविंदा-गोविंदा’ के नारे लगते रहे, और एक्टर ने अपने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि
प्रतापगढ़ दौरे की खास बातें इस तरह से रही धाम में विशेष पूजा, गोविंदा ने मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही स्कूल कार्यक्रम में शिरकत कीस्थानीय विद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘संस्कृति संगम’ में शामिल होकर उन्होंने उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा प्रशंसकों से मुलाकात भी की साथ ही उन्होंने पुराने गानों की कुछ पंक्तियां गाकर प्रशंसकों का मनोरंजन किया और कुछ यादगार पल साझा किए।
प्रयागराज में भी किया दर्शन: इससे पहले, उन्होंने माघ मेले में मां गंगा के दर्शन-पूजन किए और प्रयागराज की दिव्य व्यवस्था की प्रशंसा की।
यह पहला मौका था जब गोविंदा ने इस क्षेत्र का दौरा किया, जिसे स्थानीय लोग काफी रोमांचक और यादगार बता रहे।राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के महामंत्री व पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के होटल का किया उद्घाटन किया।राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के महामंत्री व पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता के संगम इंटर नेशनल कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव समारोह में भी शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ पहुंचे गोविंदा को देखने के लिए भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी।बार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होने के पूर्व बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा प्रयागराज के माघ मेला में आस्था की डुबकी लगाई,जिसके बाद बार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए माघ मेला में योगी सरकार की व्यवस्था देखकर गोविंदा ने मोदी और योगी को धन्यवाद दिया।
उन्होंने श्लोक पढ़ते हुए कहा कि बहुत अच्छा लगा यूपी में जिस तरह की व्यवस्था सरकार द्वारा हुई है, अगर कहा जाय न भूतो न भविष्यत तो अतिशयोक्ति नहीं होगी । माघ मेले में जाने से गौरव की अनुभूति होती है ।पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगम लाल जी ने प्रतापगढ़ आने का हमें मौका दिया।वहीं उन्होंने भाजपा नेता दिनेश गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभा रहे हैं।
सुपरस्टार अभिनेता बॉलीवुड गोविंदा को देखने के लिए भारी भीड़ दर्शकों की देखने के लिए लालाइत दिखी।संगम इंटरनेशनल विद्यालय के सचिव एवं भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने गोविंदा को मां शीतला देवी का
चित्र देकर और मां शीतला देवी की चुनरी उढ़ाकर प्रतापगढ़ पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।भाजपा नेता पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के
गृह मंत्री अमित शाह के बहुत करीबी एवं बहुत विश्वास पात्र माने जाते हैं प्रतापगढ़ के लोकप्रिय पूर्व सांसद फिल्म स्टार गोविंदा से मिलने के लिए भाजपा के तमाम नेता सहित महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी समेत भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह काशी क्षेत्र महिला मोर्चा के साथ साथ
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व सांसद के करीबी अभिषेक पांडेय एवं भाजपा नेता दिनेश गुप्ता के करीबी निजी सचिव सूरजभान सिंह उर्फ डीएम भी मौजूद रहे।फिल्म स्टार का आयोजक द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद “तुम्हे मिर्ची लगी तो मै क्या करूँ “गाने पर नृत्य देख उपस्थित जन समुदाय के साथ साथ पूर्व सांसद प्रतापगढ संगमलाल गुप्ता भी मुस्कुराए और आभार प्रकट किया।
ये भी पढ़ें एटा: अवैध अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत












