पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा कैंप कार्यालय, प्रतापगढ़ में विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यबोध एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य मिष्ठान वितरण किया गया। समारोह शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ।












