कुरारा,हमीरपुर।स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में मजदूरी बढ़ाने के लिए पल्लेदारों ने काम बंद रखकर किया हड़ताल
संवाददाता पवन सूर्यवंशी हमीरपुर
कुरारा,हमीरपुर।स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति में काम करने वाले पल्लेदारों ने अपनी मजदूरी बढाने के लिए सुबह से काम बंद रखकर हड़ताल किया। जिससे मंडी का कार्य प्रभावित रहा। तब व्यापारियों व पल्लेदारों के मध्य समझौता हुआ। तब काम शुरू हुआ। कृषि उत्पादन मंडी समिति में अपनी मजदूरी बढाने के लिए पल्लेदारों ने सुबह से काम बंद करके हड़ताल की। तथा किसान परेशान रहे। पल्लेदारों की मांग थी कि तौल की मजदूरी बढ़ाई जाए। इसके बाद व्यापारियों व पल्लेदारों के मध्य मजदूरी को लेकर दोपहर दो बजे तक बातचीत जारी रही। दोपहर बाद दोनों के बीच मामले का हल निकला। तथा पल्लेदार अपने काम पर वापस लौटे ।मजदूरी का लिखित समझौता हुआ। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश शिवहरे गुल्लु ने बताया कि सभी व्यापारियों की सहमति से मजदूरी का निर्धारण किया गया है।
इस अवसर पर व्यापारी कन्हैया गुप्ता, छोटू गुप्ता,आदि मौजूद रहे।












