राष्ट्रगान एक ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया गया,जिंदल नगर, में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर



जिंदल नगर, गाज़ियाबाद में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।जिंदल नगर, गाज़ियाबाद:जिंदल नगर में रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के तत्वावधान में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई। इसके पश्चात बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई तथा सभी वर्गों के लिए विभिन्न खेल सभी को उपहार मेडल एवं अन्य प्रतियोगिता के हिसाब से फर्स्ट सेकंड थर्ड उनके सहभागिता और उनके खेल के मास्टर को भी सम्मानित किया गया। इतना भव्य कार्यक्रम सभी के सहयोग से कार्यरत हुआ। प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।इस अवसर पर श्री हरीश ध्यानी, हेड – एचआर एवं एडमिनिस्ट्रेशन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कौशलेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष, RWA ने की तथा संचालन श्री जोगिंदर सिंह, सचिव, RWA द्वारा किया गया। कार्यक्रम में RWA के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण श्री रमेश कंडपाल (कैशियर), श्री मुकेश कुमार, श्री मुनीलाल, श्री अशोक कुमार, श्री एन. के. सिंह, श्री अजय सोहित, श्री एस. एस. झा, श्री अनिल पाठक एवं श्री अंकित साहू सहित मीडिया प्रभारी पवन सूर्यवंशी एवं कवरेज सायरा सूर्यवंशी को जिंदल परिवार की तरफ से सम्मान शील्ड एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ किया गया। आने वाले समय भी ऐसे ही सामाजिक कार्य जिंदल नगर रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) भविष्य में भी किए जाएंगे ताकि बच्चों के अंदर अपने देश के प्रति एक खेल खुद एवं अन्य खिलाड़ियों के रूप में उभरकर आए। जिंदल नगर रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) आगे भी ऐसी ऐतिहासिक कार्यक्रम किए जाएंगे ताकि हमारा देश आगे बढ़े रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन RWA साथ हम देंगे ।
सभी कर्मचारी एवं अधिकारी,जिंदल नगर की महिलाएं एवं नागरिक द्वारा भारत माता की जय एवं अन्य सभी ने वंदे मातरम राष्ट्रीयगान, और अपने हिंदू,संस्कृति के आधार प्रभु श्री राम के जयकारों के साथ कार्यक्रम को समाप्त कर सभी को सम्मान के साथ खाने पीने की व्यवस्था की गई।












