एटा में यातायात नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई
118 वाहनों का चालान – वसूला गया 1.03 लाख से अधिक जुर्माना
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान उत्तर प्रदेश एटा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट, काली फ़िल्म, नाबालिग चालकों द्वारा वाहन संचालन, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहन और मोडिफाइड साइलेंसर जैसे नियम उल्लंघनों पर सख्ती बरती गई।
इस दौरान कुल 118 वाहनों का चालान किया गया और 1,03,500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। पुलिस द्वारा यह अभियान आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाया गया।
ये भी पढ़ें अवैध शराब के खिलाफ अभियान में पिलुआ पुलिस को बड़ी सफलता












