- अवैध शराब के खिलाफ अभियान में पिलुआ पुलिस को बड़ी सफलता
- 20 पौआ अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता: अमन अहमद एटा, थाना पिलुआ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल दिशा-निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 20 पौआ अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की दृष्टि से सराहनीय कदम माना जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम:अमर उर्फ जंगा
पिता का नाम: महीपाल सिंह
निवासी: ग्राम भदवास, थाना पिलुआ, जनपद एटा
बरामदगी:
20 पौआ अवैध देशी शराब
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उप निरीक्षक श्री नवीन कुमार
2. हेड कांस्टेबल 421 इकरार खान
3. कांस्टेबल 920 नितिन कुमार
पुलिस टीम ने तत्परता और सतर्कता के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलुआ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि जनपद पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पूरी तरह सजग एवं सक्रिय है।
ये भी पढ़ें एटा: निरंकारी श्रद्धालुओं द्वारा मनाया समर्पण दिवस












