मेरा युवा भारत, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन

मेरा युवा भारत, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक: 30 जनवरी 2026 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों एवं जिला मुख्यालयों पर 25 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मेरा युवा भारत, हापुड़ द्वारा चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की ट्रस्टी डॉ. रेणुका चौधरी, डॉ. हरीश कुमार शर्मा, डॉ. विजयवीर सिंह एवं श्री तुषार वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “मेरा भारत, मेरा वोट (MY Bharat, MY Vote)” के संदेश के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। यह एक राष्ट्रीय स्तर की युवा जागरूकता एवं सहभागिता पहल है, जिसका विशेष फोकस प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को जागरूक, नैतिक एवं सक्रिय मतदाता के रूप में प्रेरित करना है। इसके अंतर्गत युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना, मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता विवरणों में सुधार हेतु प्रेरित करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना शामिल रहा। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat) के उपनिदेशक श्री देवेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “व्यक्तिगत स्तर पर मतदान लोकतंत्र को सशक्त एवं जीवंत बनाए रखने का हमारा अधिकार है, वहीं देश में प्रजातंत्र को बनाए रखने के लिए यह हमारा कर्तव्य भी है।”कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं प्रिया, पलक, शिवानी एवं प्रिंस चौहान द्वारा अपने प्रथम मतदान के अनुभव साझा करना रहा, जिसमें उन्होंने इसे गर्व, उत्साह एवं जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। इस अवसर पर माय भारत द्वारा प्रथम बार मतदाता बने युवाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, हापुड़ के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री तुषार वर्मा ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को मेडल , टोपी तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने निर्भीक, निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान की शपथ ली । कार्यक्रम के समापन अवसर पर “मेरा भारत, मेरा वोट” के संदेश के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को लोकतांत्रिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर चौधरी रेणुका सिंह, प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा, डॉ. विजयवीर सिंह, पंकज शर्मा, प्रेरणा वर्मा, सौरभ तोमर, विजेंद्र कुमार, तुषार वर्मा, अमित मलिक, मलका परवीन सहित महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।प्रेषक देवेंद्र कुमार उपनिदेशक मेरा युवा भारत, गाजियाबाद / हापुड़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें