स्वाट टीम, अपराध शाखा द्वारा फर्जी डॉक्टर बनकर मेडिकल फार्मेसी को कॉल कर धोखाधड़ी से फर्जी चैक देकर दवाईयां ले जाने वाले ठगो के गिरोह का पर्दाफाश 4 अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
स्वाट टीम, अपराध शाखा द्वारा फर्जी डॉक्टर बनकर मेडिकल फार्मेसी को कॉल कर धोखाधड़ी से फर्जी चैक देकर दवाईयों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, गिरोह के 04 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनसे भारी मात्रा में सिमकार्ड एवं दवाईयां बरामद।पुलिस आयुक्त जे० रविंद्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त,अपराध पीयूष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के नेतृत्व में स्वाट टीम, अपराध शाखा द्वारा आज दिनांकः 30.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर फर्जी डॉक्टर बनकर मेडिकल फार्मेसी को कॉल कर धोखाधड़ी से फर्जी चैक देकर दवाईयां ले जाने वाले ठगो के गिरोह को थाना क्षेत्र कोतवाली रेलवे स्टेशन गाजियाबाद के पास माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया गया। जिनसे भारी मात्रा में सिमकार्ड एवं दवाईयां बरामद हुई हैं। उक्त गिरोह के द्वारा की गयी ठगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कमिश्नरेट गाजियाबाद पर मु०अ०सं० 24/2026 धारा 318(4)/319(2) बी०एन०एस० व थाना सिहानीगेट पर मु०अ०सं० 42/2026 धारा 318(4)/319(2) बी०एन०एस० के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत है। पूछताछ का विवरण- चारों अभियुक्तगणों से पूछताछ पर जानकारी हुई अभियुक्त मुकेश तनेजा गैंग का सरगना है,जो पूर्व में भी रोहिणी नोर्थ दिल्ली से इसी तरह के Modus Operandi में जेल जा चुका है। उक्त गैंग के द्वारा अब तक इण्डिया मार्ट के माध्यम से मेडीकल फार्मेसी के मोबाइल नम्बरों को प्राप्त कर फर्जी डॉक्टर बन फार्मेसियों पर कॉल करते हैं तथा फार्मेसियों पर लाखों रूपयों की मंहगी दवाईयों का आर्डर देकर दवाईयों को ले जाते हैं तथा फर्जी चैक फार्मेसी के नाम देकर फरार हो जाते हैं। बैंक में फार्मेसी द्वारा चैक लगाने पर हस्ताक्षर मिलान न होने पर चैक बाउंस हो जाता है। इस तरह से अब तक उक्त गैंग द्वारा लगभग 50-60 फार्मेसियों को करोड़ो रूपयों का चूना लगाकर ठगा गया है। दिनांकः 26.11.2025 को जनपद गाजियाबाद में आर०के० हेल्थकेअर एण्ड सर्जिकल फार्मेसी अंसल प्लाजा चिंरजीव विहार से इसी तरह एम०एम०जी० हॉस्पीटल डॉक्टर तुषार अग्रवाल (एच०ओ०डी०) के नाम कॉल कर करीब 1.50 लाख रूपयों की दवाईयों का ऑर्डर देकर फर्जी चैक देकर वादी मुकदमा से ठगी कर घटना को अंजाम दिया गया। दिनांकः 01.01.2026 को जनपद गाजियाबाद के निकोल इन्टरप्राइजेज लोहिया नगर सिहानीगेट से इसी तरह डॉ०भीमराव अम्बेडकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सेक्टर-30 नोएडा के डॉक्टर अमित कुमार गुप्ता (एच०ओ०डी०) के नाम कॉल कर करीब 1.09 लाख रूपयों की दवाईयों का ऑर्डर देकर फर्जी चैक देकर वादी मुकदमा से ठगी कर घटना को अंजाम दिया गया। उक्त गिरोह को फर्जी सिम/चैक दीपक उर्फ मिठ्ठू निवासी हांसी, रोहतक हरियाणा के द्वारा उपलब्ध कराया जाता था तथा उक्त दवाओं को अपने साथी साहिल खुराना निवासी रोहतक के माध्यम से ओने-पोने दामो में बेचा करते हैं। दीपक व साहिल दोनों ही फरार हैं, इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। इस गिरोह के द्वारा भारतवर्ष के विभिन्न शहरों भोपाल, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, गुडगांव, पानीपत, मुरादाबाद, अम्बाला, चण्डीगढ, नोएडा व दिल्ली एनसीआर के सिविल / जिला अस्पतालों के फर्जी डॉक्टर बन मेडीकल फार्मेसियों को फर्जी चैक देकर धोखाधड़ी कर घटनाओं को अंजाम दिया गया है आज दिनांकः 30.01.2026 को गाजियाबाद में साहिल खुराना के बताये अनुसार बरामद दवायों की बिक्री हेतु आये हुये थे। जिनकी गिरफ्तारी की गयी है। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी में थानाकोतवाली व थाना सिहानीगेट पर पंजीकृत अभियोग के विवेचकों द्वारा आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. मुकेश तनेजा पुत्र रामप्रकाश तनेजा निवासी मकान न0 156/15 साई दास कालोनी थाना सब्जी मण्डी जिला रोहतक हरियाणा उम्र करीब 47 वर्ष
2. अमित खुराना पुत्र मुलकराज खुराना निवासी 126ए/19 सिविल अस्पताल के पास वाली गली थाना आर्यनगर रोहतक हरियाणा उम्र करीब 39 वर्ष
3. दीप सिंह चुग पुत्र स्व० अशोक चुंग निवासी किराये पर मकान न0 220/15 साई दास कालोनी थाना सब्जी मण्डी जिला रोहतक हरियाणा उम्र करीब 36 वर्ष
4. मुकेश अखरिया उर्फ सुन्दर पुत्र ज्ञानचन्द निवासी मकान न0 132/15 साई दास कालोनी थाना सब्जी
मण्डी जिला रोहतक हरियाणा उम्र करीब 35 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
मुकेश तनेजा पुत्र रामप्रकाश तनेजा उपरोक्तः-
1. मु०अ०सं० 258/2022 धारा 120बी, 420,468,471 भादवि थाना रोहिणी नोर्थ दिल्ली।
2. मु०अ०सं० 24/2026 धारा 318 (4)/319 (2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली कमिश्नरेट गाजियाबाद।
3. मु०अ०सं० 42/2026 धारा 318(4)/319 (2) बी०एन०एस० थाना सिहानीगेट कमिश्नरेट गाजियाबाद।
अमित खुराना पुत्र मुलकराज खुराना उपरोक्तः-
1. मु०अ०सं० 24/2026 धारा 318 (4)/319 (2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली कमिश्नरेट गाजियाबाद। 2. मु0अ0सं0 42/2026 धारा 318 (4)/319 (2) बी०एन०एस० थाना सिहानीगेट कमिश्नरेट गाजियाबाद।
दीप सिंह चुग पुत्र स्व० अशोक चुंगः-
1. मु०अ०सं० 24/2026 धारा 318(4)/319 (2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली कमिश्नरेट गाजियाबाद।
2. मु0अ0सं0 42/2026 धारा 318(4)/319 (2) बी०एन०एस० थाना सिहानीगेट कमिश्नरेट गाजियाबाद।
मुकेश अखरिया उर्फ सुन्दरः-
1. मु०अ०सं० 24/2026 धारा 318 (4)/319 (2) बी०एन०एस० थाना कोतवाली कमिश्नरेट गाजियाबाद। 2. मु0अ0सं0 42/2026 धारा 318 (4)/319(2) बी०एन०एस० थाना सिहानीगेट कमिश्नरेट गाजियाबाद।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.स्वाट टीम, क्राइम ब्रान्च, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।
2. थाना कोतवाली, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।












