राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद (स्थित मुरादनगर) में शिशिक्षु मेले का होगा आयोजन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद (स्थित मुरादनगर) में शिशिक्षु मेले का होगा आयोजन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक-30 जनवरी,2026 गाजियाबाद- निदेशक प्रशिक्षण एंव सेवायोजन उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजियाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि दिंनाकः 31-01-2026 (शनिवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद (स्थित मुरादनगर) में शिशिक्षु मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें गाजियाबाद एवं एन०सी०आर० क्षेत्र के प्रमुख अधिष्ठानों द्वारा आई०टी०आई० उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को शिशिक्षु के रूप में चयनित कर संयोजित किया जायेगा। उक्त शिशिक्षु मेले में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी दिंनाकः 31-01-2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुरादनगर गाजियाबाद में प्रातः 10:00 बजे अपने समस्त अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। प्रतिभागियों की सुविधा हेतु संस्थान में ऑनस्पॉट शिशिक्षु पंजीकरण हैल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जो कि उन्हें शिशिक्षु प्रशिक्षण पर संयोजित होने में यथोचित सहायता प्रदान करेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें