संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती आज,समानता और भाईचारे के संदेश से गूंजा देश

संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती आज,समानता और भाईचारे के संदेश से गूंजा देश।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़ 

राज्य।जी हां दोस्तों आपको बता दें कि संत रविदास जी की 649वीं जयंती (माघ पूर्णिमा, 1 फरवरी 2026) को पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। भक्ति आंदोलन के महान संत, कवि और समाज सुधारक रविदास जी ने जातिवाद के खिलाफ और समानता का संदेश दिया था। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस अवसर पर बनारस के सीर गोवर्धनपुर में विशेष उत्सव मनाया जा सकता है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के नाम पर रखने जा सकते हैं। इसके साथ ही उनके जन्म स्थान पर उत्सव मनाया जाता है वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में जन्मस्थान मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के डेरा सचखंड बल्लान में संत निरंजन दास जी से मुलाकात करेंगे और आदमपुर एयरपोर्ट का नाम ‘संत रविदास’ के नाम पर रखेंगे।इसके अलावा भक्तजन और अनुयायी सुबह से ही पवित्र नदियों में स्नान कर गुरु रविदास जी की पूजा कर रहे हैं और शोभायात्राएं निकाल सकते हैं।इसके साथ ही आपको बताते चलें कि संत रविदास जी ने जाति व्यवस्था को समाप्त करने और एक समावेशी समाज बनाने का संदेश दिया था, जिसे आज के दौर में भी प्रासंगिक माना जाता है। 15वीं शताब्दी में जन्मे, संत रविदास ने मानवता, प्रेम और सामाजिक समानता की सीख दी। उनके भजन और पद (वाणी) बहुत लोकप्रिय हैं और वे सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ का भी हिस्सा हैं। इस पावन अवसर पर, सभी को समानता और भाईचारे का संदेश लेने की प्रेरणा दी जाती है।

ये भी पढ़ें ‎जनपद में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरीज, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का आयाम,युवा होंगे आत्मनिर्भर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें