बुलन्दशहर वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह बुलन्दशर द्वारा थाना खुर्जा देहात का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

बुलन्दशहर वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह बुलन्दशर द्वारा थाना खुर्जा देहात का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी बुलंदशहर

दिनांक 08-02-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना खुर्जा देहात का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना खुर्जा देहात पहुँचकर गार्द की सलामी ली गयी। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय के महिला हेल्प डेस्क, बन्दीगृह, बीट बुक रजिस्टर, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, साफ-सफाई, मालखाना, आवासीय थाना परिसर, थाने में खडे वाहनों, आदि को चेक किया गया। महिला हैल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा थाने पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रार्थना पत्रों के निराकरण, जांच का परिणाम इत्यादि को क्रमबद्ध तरीके से कम्प्यूटर में व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी खुर्जा देहात को मालों के निस्तारण करने, डाक रजिस्टर व अभिलेख पूर्ण करने, अभिलेखों का रखरखाव रखने, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई रखने एवं प्रतिदिन थानाक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम आदि आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना खुर्जा देहात परिसर में वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर में पौधरोपण कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खुर्जा देहात परिसर में चौकीदारों को वर्दी (साफा व कोट) वितरित की गयी । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकीदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया