थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा दो पक्षों में पथराव व मारपीट के सम्बन्ध में 06 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा दो पक्षों में पथराव व मारपीट के सम्बन्ध में 06 अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 15.02.2026 को दो पक्षों के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठा होकर एक दूसरे की जान को जोखिम में डालकर एक दूसरे के ऊपर लाठी-डण्डो व ईंट-पत्थर से हमला करने, एक दूसरे के साथ मारपीट करने, गाली गलौज व बलवा करने के संबंध में थाना भोजपुर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरूद्ध तत्काल धारा 191(2)/352/115(2)/351(3)/125 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों से मुकदमा उपरोक्त में

वांछित अभियुक्तगण 1. फजल मौहम्मद उर्फ भुट्टू पुत्र रियासत 2. सलीम पुत्र भूरे 3. अतीक पुत्र भूरे 4. तालिब पुत्र मुस्लिम 5. रिजवान पुत्र इस्लाम 6. जाबिर पुत्र ताहिर समस्त निवासी गण ग्राम नहाली थाना भोजपुर कमि० गाजियाबाद को थाना क्षेत्र भोजपुर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर आपस में कहा सुनी हो गयी, इसी बात को लेकर आज दिनांक 15.02.2026 को दोनों पक्ष इकट्ठा होकर आपस में एक दूसरे को जान से मारने की नीयत से एक दूसरे को लाठी, डण्डों व ईट-पत्थर लेकर मारपीट की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-1. फजल मौहम्मद उर्फ भुट्ट पुत्र रियासत 2. सलीम पुत्र भूरे 3. अतीक पुत्र भूरे 4. तालिब पुत्र मुस्लिम 5. रिजवान पुत्र इस्लाम 6. जाबिर पुत्र ताहिर समस्त निवासी गण ग्राम नहाली थाना भोजपुर कमि० गाजियाबाद आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग,अभियुक्तों के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना भोजपुर पर 01 अभियोग पंजीकृत है,

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली प्लिस टीम-थाना भोजपुर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें