महाशिवरात्रि पर प्रशासन रहा सतर्क, एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं संभाली कमान

महाशिवरात्रि पर प्रशासन रहा सतर्क, एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं संभाली कमान

संवाददाता पवन सूर्यवंशी नानपारा बहराइच

बहराइच महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तहसील नानपारा क्षेत्र में शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने स्वयं विभिन्न शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने प्रातः काल से ही क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, जलाभिषेक स्थलों एवं मेले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व राजस्व टीमों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरे दिन सक्रिय रहकर पर्व को सकुशल संपन्न कराया।प्रशासन की सतर्कता एवं समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal